24c44beb-9759-40f9-96f3-30f67c23b8c5
WhatsApp Image 2023-02-20 at 3.35.44 PM
WhatsApp Image 2023-02-20 at 3.36.14 PM
8cef4356-6899-49c4-9b45-5eebf8d8df92
c1b91c44-16e2-4dbf-9239-2c056813b3e9
previous arrow
next arrow

अध्यक्ष का परिचय

एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरिफ खान है जो कि समाज में लगातार परिवर्तन हेतु काम कर रहे हैं उनकी संस्था द्वारा समय-समय पर अलग-अलग प्रकल्प चलाए जाते हैं जिसके माध्यम से समाज में जागरूकता जनचेतना का काम किया जाता है आरिफ जी के अनुसार उनकी संस्था 2013 से निरंतर समाज एवं शिक्षा पर अपना काम कर रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा में जोड़ रही है तथा साथ ही साथ ज्ञान की गंगा बहाने वाली बुक बैंक का भी पिछले कई सालों से निरंतर जगह जगह पर चला रही है एवं साथ ही साथ मिशन मुस्कान वस्त्र वितरण ब्लड डोनेशन शिक्षा के प्रति जागरूकता इत्यादि विभिन्न कार्य बी एन ए पी एस आर की टीम द्वारा किए जा रहे हैं

संस्था द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे प्रकल्प

बुक बैंक

शिक्षित समाज और विकसित देश के लिए पढ़ाई बहुत जरूरी है जैसा कि आप जानते हैं कि हर साल हमारे बच्चों को स्कूल में नई किताबें खरीदने के लिए कहा जाता है लेकिन कई बार माता-पिता किताबें नहीं खरीद पाते हैं,इसलिए एनएपीएसआर द्वारा एक बुक बैंक स्थापित किया गया है, जिसमें से आप अपनी जरूरत की किताबें ले सकते हैं, जैसे कि आपने देखा होगा कई बच्चों को शिक्षा प्राप्त नहीं हो पाती है और कई बच्चों के पास तो किताबें भी नहीं होती हैं, तो एनएपीएसआर उन बच्चों के लिए किताबों का बंदोबस्त करते हैं कोई बच्चा नई कक्षा में गया हो तो उन बच्चों से उनकी पुरानी किताबें लेते हैं ताकि  वह इन बच्चों को शिक्षा दे सकें उनका भविष्य का कल्याण कर सकें, यदि कोई व्यक्ति पुस्तकें दान करना चाहता है या अपनी पुरानी नई पुस्तकें देना चाहता है तो वे भी संपर्क कर सकते हैं।

मिशन मुस्कान

मिशन मुस्कान के तहत एनएपीएसआर द्वारा कुष्ठ रोगियों की सेवा की जाती है एवं एवं समय-समय पर उनका उपचार तथा उनके लिए रहन सहन के लिए आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था की जाती है एनएपीएसआर द्वारा मिशन मुस्कान पिछले 8 सालों से चलाया जा रहा है तथा इसके अलावा मिशन मुस्कान के द्वारा समाज में आर्थिक रूप से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके चेहरे पर भी एक मुस्कान लाने का काम संस्था द्वारा किया जाता है

वस्त्र वितरण

एनएपीएसआर ठंड के मौसम में सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद बच्चों को जूते एवं स्वेटर वितरित करती है तथा गरीब एवं विकलांग व्यक्तियों की सहायता हेतु आज भी कई जगहों पर शिक्षा और वस्त्र कि कहीं ना कहीं कमी है कईयों के पास सर्दी में शरीर ढकने के लिए वस्त्र नहीं होते हैं तो एनएपीएसआर उनकी जरूरतमंद सहायता पूरी करते हैं और जगह-जगह जाकर समय-समय पर निशुल्क वस्त्र वितरण करते हैं

ब्लड डोनेशन

भारतवर्ष में जिस व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है उसे संस्था द्वारा रक्त उपलब्ध कराया जाता है।जैसे की हम सब जानते हैं एक आदमी खून के बिना जीवित नहीं रह सकता एनएपीएसआर कहना है कि रक्तदान करने का मुख्य कारण एक जीवन बचाना है इसलिए आपको रक्तदान करने के बारे में दो बार नहीं सोचना चाहिए। यह मानवता की निशानी है। यह रक्तदाता की जाति, पंथ और धर्म नहीं देखता है। गर्भवती महिलाओं की विशेष सहायता की जाती है। अगर आप रक्तदान करना चाहते हैं या किसी को रक्त की आवश्यकता है तो संस्था से संपर्क करें

अपनी पाठशाला

कोरोना काल में जब स्कूल बंद थे तथा बच्चों की शिक्षा पर एक संकट मंडरा रहा था उस समय एनएपीएसआर ने अपनी पाठशाला चलाई जिसके माध्यम से शासकीय तथा अशासकीय शिक्षकों द्वारा जगह-जगह पर अलग-अलग स्थानों पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए एवं उन बच्चों के लिए जो के एक्स्ट्रा क्लासेस चाहते हैं उनके लिए अपनी पाठशाला प्रकल्प शुरू किया इसके माध्यम से उनकी पाठ्यक्रम की पढ़ाई बच्चों को कराई जाती है और सभी बच्चों के लिए यह अपनी पाठशाला निशुल्क है 2020 से यह प्रकल्प चलाया जा रहा है